बाईपास सर्जरी के साइड इफेक्ट क्या है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 13:34

बाईपास सर्जरी के बाद देखभाल
डॉक्टरों के मुताबिक सर्जरी के बाद रोगी को ठीक होने में चार से छह सप्ताह का समय लग सकता है। इस दौरान कुछ समस्याएं होना सामान्य है, इनसे घबराना नहीं चाहिए।

सर्जरी के आसपास या पूरे छाती में दर्द।
2 से 4 सप्ताह तक भूख न लगने की समस्या
मूड स्विंग होना और उदास महसूस करना
पैरों में सूजन
शरीर में कमजोरी महसूस होना, रात को सोते समय दिक्कत महसूस होना।



बाईपास सर्जरी से रिकवरी के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?
डॉक्टरों के मुताबिक बाईपास सर्जरी हो जाने के बाद आपको कमजोरी लग सकती है हालांकि समय के साथ आपको शारीरिक गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू कर देनी चाहिए।

एक ही स्थान पर ज्यादा देर तक खड़े या बैठें न रहें, समय-समय पर थोड़ा घूमें।
सर्जरी के बाद वॉकिंग, फेफड़ों और हृदय के लिए एक अच्छा व्यायाम है। आप धीमी गति से चलने की शुरुआत कर सकते हैं।
रिकवरी के दौरान घर के हल्के काम करें जिससे शरीर सक्रिय अवस्था में बना रहे, बिस्तर पर लेटे न रहें।
रिकवरी के दौरान पौष्टिक और संतुलित आहार का सेवन करना बहुत आवश्यक है।

सर्जरी के बाद इन बातों का रखें ध्यान
बाईपास सर्जरी के बाद यदि आपको लगातार सांस लेने में दिक्कत, सीने में तेज़ दर्द, टांको में सूजन या खून निकलने जैसी परेशानी हो रही हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सर्जरी के बाद किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि न करें जिससे शरीर को कोई नुकसान हो, तेजी से सीढ़ियां चढ़ने या चलने की कोशिश न करें। सर्जरी के बाद शराब-धूम्रपान का सेवन बिल्कुल भी न करें। बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी तरह की दवाइयों का सेवन न करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info